{"_id":"67e44894562b818f9e020eb3","slug":"a-young-man-got-an-electric-shock-while-removing-the-plug-and-died-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-131471-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्लग निकालते समय युवक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्लग निकालते समय युवक को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी गांव में बुधवार की दोपहर फ्रीज का प्लग निकालने के दौरान करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई।
क्षेत्र के रन्नो पट्टी गांव निवासी नीरज कुशवाहा (35) बुधवार को दोपहर घर में फ्रीज का प्लग निकाल रहा था। तभी करंट की चपेट मे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद पुत्र सार्थक ने देखकर शोर मचाया। परिजन उसे निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीरज चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसे एक पुत्र और एक पुत्री है। मौत से पत्नी सुनीता देवी, मां सिंगारो देवी, बच्चों व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया की करंट की चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई।