फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man died under suspicious circumstances, he had lodged a complaint on the portal two days ago

Mirzapur News: संदिग्ध हाल में युवक की मौत, दो दिन पहले पोर्टल पर की थी शिकायत

Wed, 30 Jul 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A young man died under suspicious circumstances, he had lodged a complaint on the portal two days ago
मड़िहान। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर छेड़खानी करने का विरोध करने पर पिटाई के मामले में सुनवाई नहीं होने पर युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। मंगलवार को सुबह संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया तो पुलिस हार्ट अटैक से मौत की बात कह रही है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 जुलाई को कुछ लोग एक घर में घुसकर महिला से छेड़खानी कर रहे थे। महिला के जेठ के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई की थी। महिला शिकायत करने पुलिस चौकी पर गई तो दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने रविवार को घटना की शिकायत पोर्टल पर की।
विज्ञापन

मंगलवार को युवक की मौत होने पर चर्चा है कि न्याय नहीं मिलने पर उसने आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने भी पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी प्रभारी भारत सुमन ने कहा कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। वहीं, सीओ आप्रेशन मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed