फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man died in Abuja Hall, created chaos

अबूझ हाल में युवक की हुई मौत, मचा कोहराम

Thu, 06 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
A young man died in Abuja Hall, created chaos
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में शौच के लिए जा रहा युवक बेहोश होकर गिर गया। परिजन आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। अबूझ हाल में युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिरसी गांव के आषाढ़ी मजरा निवासी 35 वर्षीय पिंटू पुत्र लालता कोल गुरुवार की सुबह घर से शौच के लिए निकला और परिजनों के सामने कुछ ही दूर पर गिर गया। पिता लालता ने बताया की घर के सामने ही बेटे को गिरते देखा। उसके पास पहुंचे तो उसने बताया कि दर्द से उसका सर फटा जा रहा है। यह कहकर वह बेहोश हो गया। बेहोशी हालत में परिजन उसे बाइक से इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी लाए। जहां डा. वाजिद जमील ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए मण्डलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए मण्डलीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक पिंटू को दो पुत्र व एक पुत्री है। जिसके पालन पोषण की जिम्मेदारी अब दादा के ऊपर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed