फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man died after sleeping after drinking alcohol

Mirzapur News: शराब पीकर सोए युवक की मौत

Thu, 20 Jun 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
A young man died after sleeping after drinking alcohol
कछवां। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में मंगलवार की रात शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को परिजनों ने कमरे में बंद कर दिया। युवक कमरे में सो गया। सुबह वह कमरे में मृत अवस्था में पड़ा था। परिजन अंतिम संस्कार करने जा रहे थे कि वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
विज्ञापन

सेमरी निवासी चुन्नी लाल ने बताया कि 28 वर्षीय पुत्र मनीष प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात शराब पीकर घर आया। वह शराब के नशे में परिजनों और पड़ोस के लोगों से झगड़ा करने लगा। इस पर उसे कमरे में ले जाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। वह कमरे में सो गया। सुबह जाकर देखा गया तो उसकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष संजीत बहादुर ने बताया कि उप निरीक्षक विजय भान सिंह को बुधवार को सूचना मिली कि परिजन अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं। इस पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed