फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man died after getting hit while getting down from a moving train

Mirzapur News: चलती ट्रेन से उतरते समय चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 25 Aug 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
A young man died after getting hit while getting down from a moving train
मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर शुक्रवार की रात चलती ट्रेन से गिरकर उसकी चपेट में एक युवक की मौत हो गई। उसके पास से मिले आधार कार्ड आदि से शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के लखरावा गांव निवासी शिवशंकर मिश्रा (37) रात में मेमो पैसेंजर से मिर्जापुर आ रहे थे। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ट्रेन आई तो शिवशंकर नीचे उतरने लगे। इस बीच चलती ट्रेन में पैर फिसलने से वे उसके नीचे आए गए। इससे उनका पैर कट गया। ट्रेन रुकने पर उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो गई थी। जीआरपी ने उनके पास मिले आधार कार्ड आदि से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। शिवशंकर की शादी नहीं हुई थी। माता-पिता नहीं हैं। सिर्फ एक बहन है। सूचना पर रिश्तेदारों ने मिर्जापुर स्टेशन पहुंच कर शिनाख्त की। उनके पास एक आई कार्ड मिला था। जो किसी प्राइवेट कंपनी का था। जिसमें वे हेल्पर थे। जीआरपी ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट लगाने व अन्य काम कर रही कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों से जानकारी ली, परंतु वे मिर्जापुर में काम नहीं कर रहे थे। कार्ड पुराना था। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed