फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man and a woman got injured after falling from a tractor-trolley

Mirzapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर युवक-युवती घायल

Sun, 24 Nov 2024 04:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
A young man and a woman got injured after falling from a tractor-trolley
राजगढ़। हिनौता गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर दो मजदूर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ ले गई। जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चुनार थाने के सक्तेशगढ़ क्षेत्र के पिपराही गांव में धान की कटाई करने के लिए 20 दिन पहले मध्य प्रदेश के सीधी जिले से मजदूर आए हुए थे। धान की कटाई खत्म होने पर शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगभग 20 मजदूर सवार होकर सोनभद्र जिले के घोरावल बाजार जा रहे थे। रास्ते में राजगढ़ थाने के हिनौता गांव के मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राॅली पर सवार मध्य प्रदेश निवासी कृष्ण कुमार (28) व मगरी (23) सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ ले गई। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज कराकर उनके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed