{"_id":"682ccb30d9656ccab708609f","slug":"a-woman-from-dehradun-who-came-to-invite-the-dm-was-treated-rudely-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-134047-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: डीएम को आमंत्रित करने आई देहरादून की महिला से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: डीएम को आमंत्रित करने आई देहरादून की महिला से अभद्रता
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
मिर्जापुर। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, देहरादून से आई महिला ने विंध्याचल के एक तीर्थ पुरोहित पर अभद्रता करने और चालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। यही नहीं, महिला ने कट्टा दिखाकर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। विवाद से जुड़ा एक वीडियो और विधायक से महिला की शिकायत का ऑडियो वायरल हो रहा है। महिला ने डीएम और एसएसपी से मिलकर शिकायत करने की बात कही है।
मिर्जापुर में 29 मई को नाविकों के लिए होने वाले प्रशिक्षण में डीएम को आमंत्रित करने के लिए वाइल्ड लाइन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, देहरादून से एक महिला मिर्जापुर आई हुई है। उसका आरोप है कि जब उसका चालक अटल चौक के पास वाहन में तेल भरवाकर बाहर निकल रहा था, तभी एक गाड़ी ने ओवरटेक कर उसके वाहन को रोक दिया। वाहन से तीर्थ पुरोहित निकला और उनके वाहन पर जोर-जोर से हाथ मारना शुरू किया। आरोप लगाया कि जब मेरा वाहन चालक बाहर निकला तो आरोपी उसे बुरी तरह पीटने लगा।
महिला ने कहा कि वह बीच बचाव करने पहुंचीं तो आरोपी ने उनसे भी गाली गलौच की। आरोप है कि वह शराब के नशे में था और कट्टा निकालकर धमकी देने लगा। आरोपी खुद को विधायक का बेटा और सपा नेता बता रहा था। महिला ने कहा कि वह डीएम और एसएसपी से मिलकर इस मामले की शिकायत करेंगी। उसने वापस अपने जिले में जाकर मुकदमा दर्ज कराने की भी बात कही।
विज्ञापन
सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि सोशल मीडिया से एक महिला के साथ थाना में अटल चौक के पास कुछ लोगों द्वारा अभद्रता करने और तमंचा लहराने की घटना का संज्ञान लिया गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि किसी प्रकार का कोई असलहा या तमंचा नही लहराया गया है। आपस में वाहनों के टकराने के कारण कहासुनी हुई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर रही है।