{"_id":"6838ab53af80e67e980daf44","slug":"a-woman-died-after-being-hit-by-a-bike-and-a-young-man-died-after-colliding-with-a-pole-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-134481-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बाइक की टक्कर से महिला और खंभे से टकराकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बाइक की टक्कर से महिला और खंभे से टकराकर युवक की मौत
विज्ञापन
पड़री/हलिया। जिले के बृहस्पतिवार को दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पड़री थाना क्षेत्र के देवरी के पास बाइक की टक्कर से महिला की जान चली गई। वहीं, हलिया थाना क्षेत्र के बड़ौही नदी के पास बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
पड़री थाना क्षेत्र के टेंगराही गांव निवासी चंद्रावती देवी (55) सुबह अपने मायके अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर जाने के लिए निकली थी। घर से एक किमी दूर देवरी गांव के पास सड़क पार करते समय एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानााध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हलिया थाना क्षेत्र के मतवार गांव के सरइहवा मजरा निवासी नागेंद्र (32) हलिया बाजार आया था।
विज्ञापन
घर लौटते समय हलिया-देवरी मार्ग पर बड़ौही नदी से पास उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे नागेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पत्नी रुक्मीना का रो-रोकर हाल हो गया है। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई है।