{"_id":"68506d58cbc44a8f160582c0","slug":"a-truck-going-ahead-applied-brakes-another-truck-hit-from-behind-driver-died-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-135257-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Accident: आगे चल रहे ट्रक ने लगा दी ब्रेक, पीछे से दूसरा टकराया, चालक की मौत; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Accident: आगे चल रहे ट्रक ने लगा दी ब्रेक, पीछे से दूसरा टकराया, चालक की मौत; केस दर्ज
Tue, 17 Jun 2025 12:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:45 AM IST
सार
UP Accident News: दर्दनाक हादसे के बाद अदलहाट थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से चालक को अस्पताल भिजवाय गया। यहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके परिवार के लोगों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में चालक की माैत।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
Road Accident in Mirzapur: मिर्जामुराद के अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित दर्रा खुर्द गांव के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक के एकाएक ब्रेक लगा देने से पीछे आ रही ट्रक जा टकराई। घायल ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रक मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिर्जापुर के पड़री थाना अंतर्गत पसैया डगमगपुर गांव निवासी ट्रक मालिक निर्भय कुमार ने बताय कि शनिवार शाम ट्रक चालक नाम पता अज्ञात अपनी ट्रक को लापरवाही पूर्वक चला रहा था। अचानक ब्रेक मार दिया। पीछे से आ रही मेरी ट्रक दर्रा खुर्द गांव के पास पीछे से टकरा गई। जिसके चलते ट्रक चालक अमरजीत (42) निवासी पसैया थाना पड़री गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय मिर्जापुर ले जा रहे थे कि रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रक चालक अमरजीत को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन