फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A teenager fishing died after drowning in a pit

Mirzapur News: मछली मार रहे किशोर की गड्ढे में डूबने से मौत

Wed, 16 Oct 2024 03:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
A teenager fishing died after drowning in a pit
सीखड़। रुदौली गांव में मंगलवार को सुबह मछली मार रहा किशोर पैर फिसलने से गड्ढे में एकत्र पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा। डूबने पर साथियों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तालाब से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रुदौली गांव निवासी रंजीत कुमार का 15 वर्षीय पुत्र शिवा कुमार अपने परिवार के ही बच्चों के साथ गांव के पास गड्ढे में एकत्र पानी में मछली मार रहा था। मछली मारते समय फिसल कर गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूब गया। उसके डूबने पर साथ गए साथियों ने सूचना उसके घर पर दी। सूचना पर पहुंचे परिजन शिवा को गड्ढे से बाहर निकाल कर वाराणसी स्थित अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना चुनार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चुनार पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवा दो भाइयों में बड़ा था। वह मॉडल इंटर काॅलेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed