{"_id":"59ee39594f1c1bd9798b7fc7","slug":"a-teacher-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर शिक्षिका निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर शिक्षिका निलंबित
mirzapur news
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बंद मिला विद्यालय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण सोमवार को किया। इस दौरान शिक्षक समय से पूर्व ही विद्यालय में ताला लगाकर गायब मिले। बीएसए ने गायब शिक्षकों का उस दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
प्राथमिक विद्यालय मनिकठी में शिक्षिका नमिता पांच दिसंबर 2016 से छह जुलाई 2017 तक अनुपस्थित रही और सात व आठ को बिना सक्षम अधिकारी के अनुमित लिए लगातार अनुपस्थित हैं। शिक्षिका नमिता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विकास खंड छानबे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोगांव में शिक्षक नरसिंह बहादुर, अभिनव गुप्ता बिना सूचना के गायब मिले। साथ ही स्कूल के बच्चे भी घूमते मिले। प्राथमिक विद्यालय गोगांव में शिक्षामित्र राधिका तिवारी को छोड़कर सभी शिक्षक शेषमणि तिवारी, सुनीता, मीनू मिश्रा, सीमा सिंह, सीमा देवी, मोना देवी गायब मिली।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरा में माता प्रसाद तिवारी और मंजू लता गायब मिली। डायरी नहीं बनाने पर स्पष्टीकरण मांगा। पीएस खैरा में शिक्षकों के देर से आने पर स्पष्टीकरण मांगा। उच्च प्राथमिक बसवरा कला में अनुदेशक शिवबाबू बिना सूचना गायब मिले। प्राथमिक विद्यालय खैरा में देर से आने पर शिक्षक महादेव, दासू प्रसाद और सारिका गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा। प्राथमिक विद्यालय मिश्रपुर में नामांकन 457 के सापेक्ष 213 मिला, जिस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रपुर में अनुदेशक सर्वेश सिंह तथा अनुदेशक अनिल कुमार वर्मा बिना किसी सूचना के अवकाश पर मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय मनिकठी में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया।