फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A school bus carrying 30 children got stuck in a ditch

Mirzapur News: 30 बच्चों को लेकर जा रही स्कूली बस गड्ढे में फंसी

Thu, 05 Sep 2024 04:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
A school bus carrying 30 children got stuck in a ditch
अहरौरा। स्कूली बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही मिनी बस बुधवार को सोनबरसा गांव के पास सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई। संयोग था कि बस पलटने से बच गई।करीब एक घंटे बाद बस के पहिया को किसी तरह से बाहर निकाल कर बच्चों को उनके घर पहुंचाया गया। निर्धारित समय तक बच्चे घर नहीं पहुंचे तो उनके अभिभावक भी चिंतित रहे।
विज्ञापन




सेमरा गांव में एक पब्लिक स्कूल है। प्राइवेट स्कूल की मिनी बस लगभग 30 बच्चों को बैठाकर घर छोड़ने जा रही थी। स्कूल से छुट्टी के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। चालक बच्चों को लेकर सोनबरसा गांव के पास पहुंचा था, तभी सामने एक ट्रक आ गया। इससे चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस सड़क की पटरी हुए गड्ढे में जाकर फंस गई। इससे बस में सवार कई बच्चे रोने लगे। खलासी व ग्रामीणों ने सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला, तब बच्चे शांत हुए। इसके बाद बस को गड्ढे से बाहर निकाला गया। करीब एक घंटे बाद बच्चों को लेकर बस रवाना हुई। इस बीच बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर अभिभावक भी परेशान रहे। बच्चों के घर पहुंचने पर अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed