{"_id":"689a3f388c303aab7b0065f4","slug":"a-procession-was-taken-out-on-the-occasion-of-the-birth-anniversary-of-maa-vindhyavasini-devotees-took-darshan-of-the-tableau-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-138222-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा, झांकी के भक्तों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा, झांकी के भक्तों ने किए दर्शन
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।
- फोटो : संवाद
मिर्जापुर। जन्मोत्सव पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम सेवा समिति की ओर से दुर्गादेवी से मां विंध्यवासिनी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा निकलने से पहले समिति के सदस्यों ने मां विंध्यवासिनी की आरती उतारी। इस दौरान दुर्गा मंदिर चौक घंटा, शंख और नगाड़े की गूंज से गूंजायमान हो उठा। बाजे-गाजे के साथ दुर्गादेवी मंदिर से निकली शोभायात्रा नगर के पेहटी चौराहा, गिरधर चौराहा, बाटा चौराहा, घंटाघर, नाबालक का तबेला, धुंधीकटरा, द्वारिका चौराहा, तुलसी चौक, गणेश मंदिर, चिनियहवा इनारा, पेहटी चौराहा होते हुए पुन: दुर्गा देवी पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में जगह-जगह लोगों ने छत से फूलों की वर्षा की तथा लोगों ने मां विंध्यवासिनी की आरती उतार कर दर्शन-पूजन किया। शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, मयंक गुप्ता, आशुकांत चुनाहे, विद्याधर तिवारी, अमित श्रीनेत, मनीष गुप्ता, विनय मिश्र, आदित्य वर्मा, अंश वर्मा, प्रखर गुप्ता, आदित्य सिंह, दिनेश सिंह, नितेश वर्मा आदि शामिल रहे।
बिंद समाज ने निकाली शोभायात्रा
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी जन्मोत्सव पर सोमवार को बिंद समाज की ओर से अटल चौराहा से मां विंध्यवासिनी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बिंद समाज के पुरुष, महिला और बच्चे जयकारे के साथ देवी धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किए। इस दौरान अंकित बिंद, अंशुमति बिंद, सभाजीत बिंद, नंदराम बिंद, रामकृपाल बिंद, रामदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिंद समाज ने निकाली शोभायात्रा
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी जन्मोत्सव पर सोमवार को बिंद समाज की ओर से अटल चौराहा से मां विंध्यवासिनी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बिंद समाज के पुरुष, महिला और बच्चे जयकारे के साथ देवी धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किए। इस दौरान अंकित बिंद, अंशुमति बिंद, सभाजीत बिंद, नंदराम बिंद, रामकृपाल बिंद, रामदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन