{"_id":"6abad12c905b06ab8605b9a1","slug":"girl-sleeping-on-cot-bitten-by-snake-dies-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-162076-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चारपाई पर सो रही बालिका को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चारपाई पर सो रही बालिका को सांप ने डसा, मौत
विज्ञापन
मृतक श्रद्धा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
पटेहरा। संतनगर के खनवर दुबार गांव में रविवार रात चारपाई पर सो रही नौ वर्षीय श्रद्धा (9) की सर्पदंश से मौत हो गई। गांव निवासी रामजतन पटेल ने बताया कि बेटी श्रद्धा बड़ी बहन गुंजा के साथ खाना खाने के बाद चारपाई पर सो रही थी।
रात तीन बजे चारपाई पर चढ़ सांप कर सांप ने श्रद्धा को डस दिया। नींद खुलने पर उसने ने परिजनों को कुछ काटने की बात बताई। परिजनों ने सर्प को दीवार पर चढ़ते देखा और उसे मार दिया। परिजन श्रद्धा को पटेहरा में झाड़-फूंक कराने ले गए।
हालत में सुधार नहीं होने पर उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मां रीना देवी, बहन गुंजा व डिंपल और भाई यश का रो-रोकर हाल बेहाल है। तहसीलदार आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश की पुष्टि होने पर आपदा राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि नियमानुसार पीड़ित परिवार को दी जाएगी। संवाद