{"_id":"64b6e6e759f84c232a044ef9","slug":"a-porter-died-in-a-collision-between-two-trucks-the-driver-saved-his-life-by-jumping-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-2619-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक ने कूद कर बचाई जान
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के दुर्गाजी मोड़ पर मंगलवार को सुबह जमुई से डगमगपुर की ओर जा रहा ट्रक गाय को बचाने के चक्कर में सक्तेशगढ़ की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में डगमगपुर की ओर जा रहे ट्रक का चालक कूद गया, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जमालपुर थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी चालक मंजय और खलासी छोटक (19) मंगलवार को सुबह जमुई से डगमगपुर की ओर ट्रक लेकर जा रहे थे। रास्ते में दुर्गाजी मोड़ के पास गाय को बचाने के चक्कर में सक्तेशगढ़ की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गई। हादसे के दौरान चालक मंजय कूद गया, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोेगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल खलासी को उपचार के लिए सीएचसी चचेरी मोड़ लेकर गई। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहेवा गांव निवासी ट्रक चालक मंजय ने दूसरे अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
उधर, घटना की जानकारी मिलने पर छोटक के परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। छोटक तीन पुत्रों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसकी मौत पर पिता कुमार व माता कमली के अलावा दोनों भाइयों चंदन व हसन का रो-रोकर हाल बेहाल है। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि दो ट्रकों के टक्कर में खलासी की मौत हो गई।