फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A person died after falling from a bike

Mirzapur News: बाइक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

Mon, 09 Dec 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
A person died after falling from a bike
हलिया। देवरी पावर हाउस के पास रविवार को शाम को बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे इलाज के पीएचसी हलिया पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बरबसा गांव के सुकुलपुर बस्ती निवासी 38 वर्षीय राकेश तीन माह से पटपटरा गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। रविवार को शाम करीब पांच बजे बाइक से परिवार के लोगों को देवरी बाजार छोड़कर बरबसा के सुकुलपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में देवरी पावर हाउस के पास गड्ढायुक्त सकरी पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस उन्हें पीएचसी हलिया ले गई। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने उनको मृत घोषित कर दिया। उधर, राकेश की मौत होने पर पत्नी सुशीला रो-रोकर बेहाल हैं। उनसे एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed