फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A new ghat, changing room and path-way will be built in Vindhlachal

Mirzapur News: विंध्लाचल में बनेगा नया घाट, चेंजिंग रूम और पाथ-वे

Thu, 20 Mar 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A new ghat, changing room and path-way will be built in Vindhlachal
मिर्जापुर। विंध्य कॉरिडोर के तहत विंध्याचल में पक्का घाट से मोतिया झील के बीच 48 करोड़ रुपये से नया घाट विकसित किया जाएगा। इसमें महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और पाथवे भी बनाया जाएगा। इसके अलावा छतरियां लगाई जाएंगी। इसके लिए शासन से 20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं और काम भी शुरू हो गया है। सीएंडडीएस को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

विंध्य कॉरिडोर के ज्यादातर काम पूरे होने के बाद अब घाट का विकास कार्य शुरू हो गया है। पक्का घाट से मोतिया झील के बीच नए घाट का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा सात सौ मीटर का पाथवे भी बनवाया जाएगा। वहीं, घाट पर महिलाओं की सुविधा के लिए सौ चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा जगह-जगह छतरियां बनाई जाएंगी, जहां लोग बैठकर गंगा दर्शन का आनंद ले सकेंगे। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के भी प्रबंध किए जाएंगे। इसके अलावा सात सौ मीटर का पाथवे बनाया जाएगा, जहां लोग सुबह-शाम टहल सकेंगे। सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक रमेश मौर्या ने बताया कि 48 करोड़ के बजट से विकास कार्य किए जाएंगे। इसके लिए शासन से 20 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। इसके साथ निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन



अक्तूबर 2025 तक पूरा करना होगा काम
विंध्य धाम में नए घाट का निर्माण कार्य अक्तूबर 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक का कहना है कि निर्माण कार्य देरी से शुरू हुआ है। इसलिए काम पूरा करने में समय इससे ज्यादा लग सकता है। मंडलायुक्त ने भी बैठक में तेजी से काम पूरा कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed