फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A new bridge on Ganga will be built with seven hundred crore rupees

सात सौ करोड़ रुपये से बनेगा गंगा पर नया पुल

Thu, 07 Jul 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
A new bridge on Ganga will be built with seven hundred crore rupees
गंगा पर लंबे समय से नए पुल की मांग जल्द ही पूरी होने वाली है। शास्त्री सेतु के समानांतर एक फोरलेन पुल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही मिर्जापुर की तरफ एक आरओबी का भी निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों पर सात सौ करोड़ की लागत आएगी। एनएच ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की वार्षिक कार्ययोजना में इसे शामिल किया है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कई बार इसको लेकर पत्राचार किया था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए देश के कई प्रमुख क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसी मार्ग पर गंगा पर बना शास्त्री सेतु काफी जर्जर हो चुका है। इसकी वजह से अक्सर आवागमन प्रभावित होता है। भारी वाहनों के संचालन पर भी रोक है। क्षेत्र की जनता व जनप्रतिनिधि लंबे समय से नए पुल की मांग कर रहे थे। अब इसको स्वीकृति मिल गई है। साथ ही शहर में आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए मिर्जापुर बाईपास को भी फोरलेन किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 700 करोड़ रुपये की लागत आएगी। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस विशेष कार्य की स्वीकृति मिलने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया है। शास्त्री ब्रिज के समानांतर फोर लेन पुल के निर्माण से शहर में आवागमन तेज होगा। जनपदवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। जनपद के राजस्व में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा बाईपास के निर्माण से शहर में अतिरिक्त वाहनों का दबाव कम होगा। शास्त्री सेतु के समानांतर बनने वाला सेतु ओझला पुल के पास से शुरू होकर चील्ह गोपीगंज मार्ग पर श्रीपट्टी के समीप तक जाएगा। वहीं से मिर्जापुर, प्रयागराज व वाराणसी के लिए अलग-अलग मार्ग निकलेंगे। इससे सुगमता से लोग अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। फोर लेन पुल के साथ ही ओझला पुल के समीप एक आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का भी निर्माण होगा। पुल और आरओबी की कुल लंबाई ढाई किलोमीटर होगी। इसके अलावा मिर्जापुर-लालगंज हाईवे 135 को औराई विंध्याचल मार्ग 135ए से जोड़ने की भी तैयारी है। दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग जुड़ने के बाद कोलकाता, वाराणसी और मध्य प्रदेश के बीच परिवहन सुगम हो जाएगा। इसकी भी तैयारी चल रही है। राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय का कहना है कि शास्त्री सेतु के समानांतर एक फोर लेन पुल का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें आरओबी भी शामिल है। ओझला पुल के समीप से यह सेतु निकलेगा। इसके बन जाने पर यातायात सुचारु होने के साथ ही क्षेत्र के विकास में भी गति आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed