{"_id":"6ac00f2eeaa523a4190fbfe1","slug":"a-musical-gathering-held-on-the-first-death-anniversary-of-music-saint-pt-chhannulal-mishra-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-162391-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: संगीत संत पं. छन्नूलाल मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि पर सजी सुरों की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: संगीत संत पं. छन्नूलाल मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि पर सजी सुरों की महफिल
विज्ञापन
सिटी क्लब में नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार, संवाद
- फोटो : udhampur news
मिर्जापुर। पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सिटी क्लब, सिविल लाइंस रोड स्थित रमईपट्टी में संगीत-संत स्मृति अलंकरण समारोह और संगीत संध्या का आयोजन किया गया।
गुरुकुल पं. छन्नूलाल मिश्र काशी संगीत न्यास, वाराणसी और नम्र सेवा संस्थान, मिर्जापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में कलाकारों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ रहीं। समारोह की प्रणेता पं. छन्नूलाल मिश्र की पुत्री प्रो. डॉ. नम्रता मिश्रा रहीं। इस अवसर पर संगीत और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली तीन विभूतियों को संगीत-संत स्मृति अलंकरण से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या में पं. रविशंकर मिश्र, डॉ. ममता टंडन और मान्डवी सिंह ने कथक की प्रस्तुति दी।
पं. नरेंद्र मिश्र और पं. अमरेंद्र मिश्र की सितार जुगलबंदी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। पं. पंकज मिश्र और साथी कलाकारों ने सुगम संगीत, भजन और गीत प्रस्तुत किए। तबले पर पं. भोला नाथ मिश्र, आदित्य मिश्र और अवंतिका मिश्रा, बांसुरी पर प्रांजल सिंह और गायन में गौरव मिश्र ने संगत की। समारोह में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, भाजपा पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष व मंत्री सोहन श्रीमाली, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव सिंह समेत बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे।