फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A minor died after being crushed while unloading sand from a truck

Mirzapur News: हाईवा से बालू उतारते समय दबने से नाबालिग की मौत

Sat, 30 Nov 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
A minor died after being crushed while unloading sand from a truck
मड़िहान/हलिया। मड़िहान के कोटवा मोड़ मगर मुड़े गांव के पास शुक्रवार सुबह हाईवा से बालू उतारते समय बालू के नीचे खलासी दब गया। बालू से निकालकर उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हलिया गांव निवासी 17 वर्षीय ओमप्रकाश गांव के ही हाईवा चालक के साथ खलासी का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह मड़िहान के कोटवा मोड़ के पास मुड़े गांव में हाईवा से बालू गिराने के लिए उसने डाला खोला। डाला खोलते ही वह बालू के नीचे दब गया। चालक बालू के नीचे दबे खलासी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लेकर आया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चालक ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयो में दूसरे नंबर पर था। मौत की जानकारी मिलने पर पहुंची मड़िहान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed