फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A letter will be written to the Enforcement Directorate (ED) for investigation into the cyber fraud case.

Mirzapur News: साइबर ठगी मामले में जांच के लिए ईडी को लिखा जाएगा पत्र

Fri, 17 Oct 2025 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
A letter will be written to the Enforcement Directorate (ED) for investigation into the cyber fraud case.
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने ठगी के रुपये को दूसरे व्यक्ति के खातों में मंगाकर करोड़ों रुपये के लेन-देन के मामले में पुलिस अब ईडी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराएगी। ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सके। बैंक खातों में करोड़ों रुपये आए और निकल लिए गए। खाते से करोड़ों का लेने-देन हुआ और बैंक वालों ने किसी को भनक नहीं लगने दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला। देहात कोतवाली पुलिस ने दिलीप विश्वकर्मा की तहरीर पर पांच अक्तूबर को सात नामजद आरोपियों के खिलाफ साइबर ठगी करने का मुकदमा दर्ज किया। जांच में पुलिस को 300 खातों का पता चला। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी तो तीन आरोपी दुबई भाग गए। बाकी भी घर से भागे हैं। जांच के दौरान संदीप पटेल नाम के दो खाते में 12 करोड़ रुपये का लेने-देन मिला। इसके अलावा अन्य खातों में भी करोड़ों रुपये के लेन-देने का पता चला है। पुलिस अभी खातों की जांच कर रही है। जांच में मिल रहे खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन हुए हैं। इसे देखते हुए पुलिस अब मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय से कराने के लिए पत्र भेजेगी।
विज्ञापन

देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि साइबर ठगी मामले में खातो की जांच में करोड़ों का लेन-देन होने का पता चला है। मामले को ईडी से अवगत कराया जाएगा। ताकि आरोपियों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन



साइबर ठगी करने वालों ने ही फेंका था पासबुक, एटीएम व चेक
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी करने वालों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। नामजद आरोपी चुनार क्षेत्र के भी थे। इस दौरान चुनार कोतवाली क्षेत्र के पूरनपट्टी गांव के सामने कछवां-चुनार घाट राजमार्ग -74 पर बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक, रजिस्टर और अन्य दस्तावेज मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर जांच की। जांच के बाद मामला साइबर ठगी करने वालों से जुड़ा। चुनार पुलिस ने सभी दस्तावेज देहात कोतवाली पुलिस को जांच के लिए दे दिए हैं। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि जो पासबुक, एटीएम और चेक मिला था। वह देहात कोतवाली में दर्ज साइबर ठगी मामले से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed