फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A laborer's daughter, Manorama, achieves a remarkable feat; she will showcase her prowess at the National Wushu Championship.

Mirzapur News: मजदूर की बेटी मनोरमा का कमाल, राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में दिखाएगी दमखम

Fri, 09 Oct 2026 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
A laborer's daughter, Manorama, achieves a remarkable feat; she will showcase her prowess at the National Wushu Championship.
अदलहाट के रामपुर गांव में अपने परिजनों के साथ मनोरमा (बीच में)।-संवाद।
धूलभरी गलियों से राष्ट्रीय मंच तक पहुंची रामपुर की बेटी, पहली बार में ही प्रदेश की टीम में बनाई जगह
विज्ञापन

अदलहाट (मिर्जापुर)। मेहनत और हौसले के दम पर रामपुर गांव की बेटी मनोरमा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट में कक्षा 11 की छात्रा मनोरमा का चयन 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वुशू प्रतियोगिता के अंडर-17 बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम के लिए हुआ है। श्रीनगर में 15 से 19 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।
मजदूरी कर परिवार चलाने वाले प्रदीप की बेटी मनोरमा के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। तीन बहनों और एक भाई में शामिल मनोरमा की मां इंदु देवी भी घर और बाहर के कामों में हाथ बंटाती हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद माता-पिता ने बेटी के खेल के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

मनोरमा को 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे अयोध्या स्थित प्रदेशीय क्रीड़ा संस्थान में उत्तर प्रदेश की टीम के साथ रिपोर्ट करना है। वहां से टीम श्रीनगर के लिए रवाना होगी। उसकी उपलब्धि पर मंडलीय खेल सचिव राजवन सिंह, जनपदीय खेल सचिव सतीश कुमार सिंह, प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. शशि शेखर भट्ट और खेल शिक्षक राहुल सिंह ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बॉक्सिंग की जगह वुशू को बनाया लक्ष्य
बचपन से ही खेलों में रुचि रखने वाली मनोरमा पहले बॉक्सिंग सीखना चाहती थी। राजकीय हाईस्कूल भुईलीखास में कक्षा नौ में पढ़ाई के दौरान खेल शिक्षक सौरभ केसरी के मार्गदर्शन में वह पहली बार वुशू से परिचित हुई। इस खेल की पंच, किक और थ्रो जैसी तकनीकों ने उसे आकर्षित किया और उसने वुशू को अपना लक्ष्य बना लिया। कड़ी मेहनत और कोच के मार्गदर्शन से वह पहली ही बार में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed