फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A healthy life is possible by adopting Ayurveda.

Mirzapur News: आयुर्वेद अपनाने से स्वस्थ जीवन संभव

Thu, 24 Sep 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A healthy life is possible by adopting Ayurveda.
11 वे आयुर्वेदिक दीवस पर विकास भवन सभागार में मौजूद लोग, सोशल मीडिया
मिर्जापुर। 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला प्रशासन और आयुष विभाग की ओर से संगोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए आयुर्वेद और योग अपनाने के साथ ही नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। नगर के प्रभारी आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एवं जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. विवेक सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए आयुर्वेद दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पैदापुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमरेश मिश्रा ने वर्तमान समय में आयुर्वेद की उपयोगिता बताई। नीमा अध्यक्ष डॉ. मनोज ने आयुर्वेद के महत्व पर विचार रखे।
विज्ञापन

आरोग्य भारती काशी प्रांत के सह सचिव डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने स्वस्थ जीवनशैली पर चर्चा करते हुए लोगों से नशामुक्ति अभियान से जुड़ने की अपील की। आरोग्य भारती के इकाई सचिव डॉ. टीएन द्विवेदी ने संस्था के कार्यों की जानकारी देने के साथ ओरल कैंसर के कारणों और बचाव पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी ने स्वास्थ्य की वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा करते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने लोगों से आयुर्वेद और योग को दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की। संचालन डॉ. सूर्य प्रकाश मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और मुख्य वक्ता को उत्तरी, औषधीय पौधे और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

सभागार के बाहर आयुष चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशल्या मरीन, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. तपन अधिकारी, डॉ. अरविंद अवस्थी, दीपक श्रीवास्तव, डॉ. सुदर्शन कुमार और विभिन्न आयुर्वेदिक महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed