फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A father going to send off his daughter died in an accident

Mirzapur News: बेटी की विदाई कराने जा रहे पिता की हादसे में मौत

Fri, 21 Jun 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
A father going to send off his daughter died in an accident
मड़िहान। पुत्री की विदाई कराने जा रहे पिता मड़िहान-सोनभद्र मार्ग स्थित पचोखरा गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे सड़क पार करते समय कार की टक्कर से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव निवासी 55 वर्षीय इंद्रराज बहादुर पटेल की दूसरी पुत्री की शादी मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव स्थित धर्मजीत के साथ एक माह पहले हुई थी। शादी के बाद पुत्री अपने ससुराल में थी। विदाई कराने के लिए इंद्रराज बृहस्पतिवार की सुबह लगभग आठ बजे अपने घर पकरहट से पचोखरा के लिए निकले थे। वे राबर्ट्सगंज से बस द्वारा पचोखरा पहुंचे। इस बीच सड़क पार करते समय मिर्जापुर से सोनभद्र की ओर जा रही तेज रफ्तार कार उनको टक्कर मार दी। उधर, टक्कर लगने के बाद इंद्रराज सड़क किनारे गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां देखते ही डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई। चालक एक किमी दूर लालपुर मोड़ पर कार खड़ी कर भाग निकला। जानकारी होने पर परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। रिश्तेदार धर्मजीत पटेल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed