फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A devotee from Gorakhpur who came to listen to the sermon of Helicopter Baba at Sikhathi Ashram is missing

Mirzapur News: सिकटही आश्रम में हेलिकॉप्टर बाबा के प्रवचन सुनने आया गोरखपुर का भक्त लापता

Sat, 08 Mar 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A devotee from Gorakhpur who came to listen to the sermon of Helicopter Baba at Sikhathi Ashram is missing
मड़िहान। क्षेत्र के कोटवा के सिकटही स्थित एसएन फ्लैग्स फाउंडेशन आश्रम में हेलिकॉप्टर बाबा का प्रवचन सुनने आया गोरखपुर का भक्त लापता हो गया। सत्संग समाप्त होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। खोजबीन के बाद भी जब उसका पता न चला तो चचेरे भाई ने मड़िहान थाने में लिखित तहरीर देकर शिकायत की। गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं किया गया। खोजबीन का आश्वासन देकर पुलिस ने पीड़ित को घर भेज दिया। गोरखपुर के घोड़साव गांव निवासी शिवशंकर गुप्ता (72) अपने परिवार के साथ दो मार्च की कोटवा गांव के सिकटही स्थित एसएन फ्लैगस फाउंडेशन आश्रम में हेलिकॉप्टर बाबा प्रेम रावत के सत्संग में शामिल होने आया था। सत्संग के दौरान वह लापता हो गए। उनका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला, चचेरे भाई रामजुलन गुप्ता ने पुलिस से लापता शिवशंकर की तलाश के लिए गुहार लगाई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed