फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A criminal carrying a reward of Rs 25,000 was arrested in an encounter, shot in the leg.

Mirzapur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 07 May 2024 04:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
A criminal carrying a reward of Rs 25,000 was arrested in an encounter, shot in the leg.
जिगना। थाना क्षेत्र के मछहा बंधा के पास सोमवार को दोपहर में वाहनों की जांच के दौरान पुलिस देख भाग रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। आरोपी पर चोरी, टप्पेबाजी, धोखाधड़ी आदि के सात मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस टीम जिगना थाना क्षेत्र के मछहा बंधा के पास से वाहनों की जांच कर रही थी। उस दौरान बाइक सवार एक युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली बदमाश आकाश बिंद (25) निवासी कलना गहरवार ढेगुअहा थाना विंध्याचल के बाएं पैर में लगी। मुठभेड़ में घायल बदमाश को उपचार के लिए पीएचसी सर्रोई ले जाया गया। वहां से उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसके पास एक तमंचा, एक कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। सीओ लालगंज शैलेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम फरार इनामी बदमाश की तलाश कर रही थी। सीओ ने बताया कि चोरी और टप्पेबाजी के मामले में वह फरार चल रहा था। उसके खिलाफ जिगना, देहात कोतवाली, विंध्याचल में चोरी, टप्पेबाजी, घोखाधड़ी समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी नकली सोना बेचकर धोखाधड़ी भी कर चुका है। जिगना थाना क्षेत्र में एक मकान में भी चोरी की थी। इस मामले में जिगना थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

शामली सेंट फ्रांसिस स्कूल  में  आईसीएसई व आईएससी  का रिजल्ट  आने पर सेल्फी लेती टॉपर छात्राएं

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed