फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A cheater was caught in the law examination.

Mirzapur News: विधि की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया

Sat, 09 May 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A cheater was caught in the law examination.
मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं में शुक्रवार को केंद्रीय सचल दल ने ऊषा सिंह विधि महाविद्यालय में विधि छठे सेमेस्टर के एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा। उसे रस्टीकेट कर दिया गया।
विज्ञापन

दल के संयोजक प्रो. भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में सदस्य डॉ. राजेश कुमार पाल ने परीक्षार्थी को पकड़ा। इसके अतिरिक्त केंद्रीय सचल दल ने श्री कृष्ण शारदा देवी महिला महाविद्यालय, एसके महिला महाविद्यालय, मथुरा कॉलेज ऑफ लॉ, शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय, श्री लक्ष्मण सिंह गहरवार विधि महाविद्यालय, पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय, रामलालित सिंह विधि महाविद्यालय, जीडी बिनानी पीजी कॉलेज और केबीपीजी कॉलेज का भी निरीक्षण किया। केबी काॅलेज में प्राचार्य प्रो. रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने आंतरिक सचल दल के साथ परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आंतरिक सचल के संयोजक रत्नेश मिश्र, डॉ. दुर्गा प्रसाद पांडेय और डॉ. कुंजन मिश्रा भी मौजूद रहे। प्राचार्य ने बताया कि प्रथम पाली में स्नातक छठे सेमेस्टर (प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास) की परीक्षा में कुल पंजीकृत 310 परीक्षार्थियों में से 302 उपस्थित रहे जबकि आठ ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं सांध्यकालीन पाली में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के सभी 130 और मनोविज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर के सभी 74 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed