{"_id":"69c5996f0604b7b74f0135c2","slug":"a-boy-who-came-to-take-a-bath-drowned-in-the-ganga-search-continues-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-150854-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: स्नान करने आया बालक गंगा में डूबा, खोजबीन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: स्नान करने आया बालक गंगा में डूबा, खोजबीन जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गंगा घाट पर गुरुवार सुबह एक बालक गंगा में डूब गया। बालक को बचाने के लिए उसकी दादी भी गंगा में कूदीं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि बालक की तलाश जारी है। थाना क्षेत्र के सेमरी मदरसा गांव निवासी शमशेर बहादुर सरोज का लगभग आठ वर्षीय पुत्र आजाद गुरुवार को अपने दादा जुगुल किशोर, दादी फोटा देवी, बड़े भाई और बहन के साथ बरैनी गंगा घाट स्नान करने आया था। स्नान करते समय आजाद गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने दादी को बचाया, जबकि पुलिस और गोताखोरों की मदद से आजाद की तलाश जारी है। आजाद अपने ननिहाल बैरा (थाना औराई, भदोही) में रहता है और कक्षा दो में पढ़ाई करता है। छुट्टियों में वह अपने घर आया था। दादा जुगुल किशोर सरोज ने बताया कि बच्चों ने गंगा में छलांग लगाने की जिद कर रहे थे तभी अचानक आजाद गंगा में अदृश्य हो गया। उसे बचाने के लिए पत्नी भी गंगा में कूदीं, जिन्हें दो युवकों ने बचा लिया। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी रखने की जानकारी दी।