{"_id":"684c75244a9b93b5f40941a1","slug":"a-bike-rider-died-due-to-collision-with-a-tractor-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-135148-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई
विज्ञापन
चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर तिलठी गांव के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर लाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के कठौता गांव निवासी आशीष कुमार (24) और राज कुमार (20) बृहस्पतिवार की रात को साढ़े 10 बजे बाइक से एक बरात में शामिल होने चील्ह थाना क्षेत्र के बास्थान गांव में जा रहे थे। तिलठी गांव के पास चील्ह से गोपीगंज की तरफ जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया।
इलाज के दौरान आशीष कुमार की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया। आशीष के छोटे भाई नीरज कुमार ने बताया कि दोपहर में आशीष कुमार की शादी के लिए छेकइया का कार्यक्रम हुआ था। शाम को गांव से एक युवक की बरात बास्थान गई थी, जिसमें शामिल होने के लिए दोनों लोग घर से निकले थे। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है।