फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A bike ridden youth dies after being crushed by a truck in Mirzapur

मिर्जापुर में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Mon, 12 Apr 2021 06:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Apr 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
A bike ridden youth dies after being crushed by a truck in Mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : road accident
मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर सुंदरपुर ईंट भट्ठा के पास रविवार की रात करीब नौ बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चुनार ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। जमुई निवासी 28 वर्षीय दीपचन्द पुत्र विजय कुमार व 24 वर्षीय राकेश पुत्र पंडित रविवार की रात करीब नौ बजे बरेवां ट्रक से बालू उतरवाने जा रहे थे। चुनार कोतवाली क्षेत्र के सुन्दरपुर गौरव ईट भट्ठा के पास पहुंचे थे कि जमुई से वाराणसी जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया।
विज्ञापन


ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कजरहट चौकी प्रभारी मानवेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद चुनार कोतवाल गोपालजी गुप्ता और  क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार यादव भी पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में घायल दीपचन्द ने दम तोड़ दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। चिकन की दुकान खोला था। खाली समय में मजदूरी करता था। उसकी शादी हो गई थी। उससे दो पुत्र पांच वर्षीय राहुल और तीन वर्षीय राजबाबू हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed