फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अधेड़ ने युवक को मारी गोली, वाराणसी रेफर

अधेड़ ने युवक को मारी गोली, वाराणसी रेफर

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के गनेशगंज मोहल्ले में बीएड विभाग के सामने बुधवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे के लगभग अस्मिता गैस एजेंसी के हाकर सीताराम यादव (35) पुत्र कल्ले यादव को गोली मार दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के नागरिकों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लेते हुए दोनाें घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हाकर को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के फुटहा लोहंदी महावीर निवासी सीताराम यादव (35) पुत्र कल्ले यादव तथा उसके पड़ोसी ईश्वर प्रसाद मौर्या उर्फ बब्बू मौर्या के बीच वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। दोनाें के बीच इसे लेकर कई बार मारपीट भी हो चुकी है। बार-बार हो रहे विवाद से क्षुब्ध ईश्वर मौर्या हमलावर बन बैठा। बुधवार की सुबह से ही ईश्वर तमंचा लेकर सीताराम को गोली मारने की फिराक में घूम रहा था। सीताराम के भाई जयराम के अनुसार ईश्वर सुबह से उसका पीछा कर रहा था। जब लोगाें को गैस बांटने के लिए दोनाें अस्मिता गैस एजेंसी के गोदाम पर से सिलेंडर लेकर निकले तो वहां भी ईश्वर पहुंचकर आसपास मंडराने लगा लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण वह बाहर ही खड़ा रहा। जयराम ने बताया कि सीताराम जब एक उपभोक्ता को गैस की डिलेवरी करने के लिए कटरा कोतवाली क्षेत्र के गनेशगंज बीएड विभाग के सामने खड़ा था। उसी समय ईश्वर उर्फ बब्बू उनके पास आया और सीताराम से विवाद करने लगा। ईश्वर के दिमाग को सीताराम पढ़ पाता इससे पहले उसने तमंचा निकालकर सीताराम के कनपटी पर सटाकर फायर कर दिया। सिर में गोली लगते ही सीताराम जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। बड़े भाई को गोली लगता देख जयराम ने ईश्वर को दबोच लिया और शोर मचाने लगा। इस पर हमलावर उससे भी उलझ गया और तमंचे में दोबारा गोली भरकर उसे भी मारने का प्रयास किया लेकिन गोली अंदर ही फंस गई। इस बीच बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच चुके थे। हमलावर को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। घटना की जानकारी किसी ने फोनकर कटरा कोतवाली पुलिस को दे दी। खबर मिलते ही कटरा कोतवाल शफीक अहमद, एसआई आशुतोष ओझा पहुंचे। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से किसी तरह से हमलावर को मुक्त कराया और उसके हमले में घायल सीताराम के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकाें ने सीताराम को वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed