{"_id":"62-81495","slug":"Mirzapur-81495-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित आटो खाई में गिरा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित आटो खाई में गिरा, एक की मौत
Mirzapur
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पड़री। मिर्जापुर से चुनार जा रहा सवारियाें से भरा आटो बाइक सवाराें को बचाने के चक्कर में पड़री थाना क्षेत्र के गहरवार इंटर मीडिएट कालेज के पास सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसमें सवार एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है।
मिर्जापुर से सवारियाें को लेकर गुरुवार की शाम एक आटो चुनार जा रहा था। आटो में कुल दस लोग सवार थे। आटो लेकर पड़री थाना क्षेत्र के गहरवार इंटर मीडिएट कालेज के पास पहुंचा तभी एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे स्थित खाई में पलट गई। खाई में आटो के पलटते ही उसमें सवार सभी लोग घायल होकर चीखने चिल्लाने लगे। ग्रामीणाें ने सभी को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल लोगाें को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकाें ने छविनाथ 60 वर्ष निवासी चमरदेवा कोतवाली चुनार को मृत घोषित कर दिया। उसके दो पुत्राें राजू 25 वर्ष व परशुराम 30 वर्ष को चिकित्सालय में भर्ती कर लिया गया। अन्य घायलाें में राधेश्याम यादव पुत्र 40 बैजनाथ यादव निवासी पतैया डगमगपुर भी चील्ह थाना क्षेत्र के चेतगंज स्थित रिश्तेदारी में आया था और शाम को आटो में घर जा रहा था। उधर अहरौरा थाना क्षेत्र के मझियार गांव निवासी शारदा प्रसाद 60 वर्ष तथा उसका पुत्र कृष्ण कुमार 35 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गए।