फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सीडीओ ने देखी मनरेगा के कार्यों की हकीकत

सीडीओ ने देखी मनरेगा के कार्यों की हकीकत

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
छानबे। विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत गोनौरा, सिहावल, बघेड़ा कला एवं कोलाही में मुख्य विकास अधिकारी डा. सुरेंद्र कुमार पांडेय ने मनरेगा के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। जांच के लिए सीडीओ के पहुंचने से गांवों में हड़कंप मच गया। ग्राम पंचायत गोनौरा में पहुंचे सीडीओ ने नाली एवं खड़ंजा के निर्माण को देखा। उन्होंने मजदूरों को जॉब कार्ड अपने पास रखने की हिदायत देते हुए उनसे मजदूरी के बारे में जाना।
विज्ञापन

कार्यस्थल पर बोर्ड न लगाने पर सीडीओ ने आपत्ति जताई। गोनौरा में सीडीओ ने मस्टररोल के हिसाब से हाजिरी चेक की। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्र, रोजगार सेवक आकांक्षा यादव मौजूद रहे। यहां से वे ग्राम पंचायत सिहावल पहंचे जहां निर्माणाधीन सड़क को देखा तथा मजदूरों से मजदूरी के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद सीडीओ ने ग्राम पंचायत बघेड़ा कला के दुबहां गांव में मेड़बंदी तथा समतलीकरण के कार्य को देखा तथा मजदूरों की समस्याओं से अवगत हुए। इसी क्रम में सीडीओ ने कोलाही ग्राम पंचायत के चतुरिया गांव में चार लाख रुपये की लागत से बन रही पांच सौ मीटर लंबी सड़क का औचक निरीक्षण किया। मौके पर 59 मजदूर कार्य करते हुए पाए गए, जिसमें मात्र एक महिला मजदूर थी, इस पर उन्होंने महिला मजदूरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी को दिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ दिलीप कुमार सोनकर एवं आरइएस के अवर अभियंता सुभाष सिंह मौजूद रहे। इसी दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सिहावल के हनुमानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में जाकर एमडीएम तथा बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी हासिल किया। विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ के साथ वहां ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक तथा तकनीकी सहायक आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed