{"_id":"62-81229","slug":"Mirzapur-81229-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार की हत्या का एक और आरोपी धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार की हत्या का एक और आरोपी धराया
Mirzapur
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के बहुआर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के चौकीदार की हत्या के एक और आरोपी तथा पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास से सोमवार की भोर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि वह और एसओजी प्रभारी वीके सिंह सदलबल सोमवार की भोर में गश्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की चौकीदार बिरजू बियार की हत्या में शामिल एक आरोपी राजेंद्र बियार जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही वे दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।आरोपी के पास से एक 315 बोर का कटटा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। राजेंद्र बियार शाहपुर डंगरापर थाना बबुरी जनपद चंदौली निवासी बताया जा रहा है। बता दें कि 30 अगस्त की रात कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में तैनात चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके पुत्र ने अज्ञात लोगाें के खिलाफ तहरीर दी थी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कुछ माह पहले एक आरोपी सियाराम को जेल भेज चुकी है। सोमवार की भोर में दूसरे आरोपी को पकड़ने में सफलता भी मिल गई।