{"_id":"62-80972","slug":"Mirzapur-80972-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में दुरुस्त हुए वोटरों के ब्योरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में दुरुस्त हुए वोटरों के ब्योरे
Mirzapur
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चुनार। चुनार विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में संशोधन के लिए शनिवार को पीडीएनडी इंटर कालेज लगे मतदाता शिविर में विभिन्न संशोधनों के लिए सत्रह सौ अधिक फार्म जमा किए गए।
सहायक निर्वाचन अधिकारी/ तहसीलदार चुनार मनोज कुमार राय ने बताया कि चुनार विधानसभा में मड़िहान विधान सभा का भी कुछ इलाका शामिल है। कहा कि शिविर में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए निर्धारित प्रारूप 6 के कुल 788 फार्म प्राप्त हुए। इसी प्रकार नाम हटाने के कुल 330 व नाम व पते में संशोधन के लिए 652 फार्म प्रारूप आठ के आए। शिविर निरीक्षण के लिए नायब तहसीलदार आरके सिंह, राजमन व अजय पांडेय मौजूद रहे। शिविर में कुल नौ टेबुल पर 474 बूथ लेबल अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी। मतदाताओं की सुविधा के लिए आधा दर्जन हेल्प टेबुल की भी व्यवस्था की गई थी।