फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आधुनिक भारत के शिल्पी थे पं. जवाहर लाल नेहरू

आधुनिक भारत के शिल्पी थे पं. जवाहर लाल नेहरू

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई। कार्यक्रम के दौरान पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर नेहरू जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कहा गया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के महान शिल्पी थे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की विजयपुर कोठी स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया। कहा गया कि नेहरू जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे, उन्होंने पंचशील सिद्धांत के माध्यम से विश्व शांति की अलख जगाई। राजधर दूबे ने कहा कि पंडित नेहरू जी ने कल-कारखाने, उद्योग-धंधों व नवीनतम तकनीक से समृद्ध भारत की आधारशिला रखी। इस मौके पर पूर्व एमएलसी हीरामणि सिंह, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपचंद्र जैन, पीसीसी सदस्य अजय उपाध्याय, ने भी पंडित नेहरू के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान शिवशंकर चौबे, सत्येंद्र सिंह, सुधाकर, अब्दुल हफीज, अजय मिश्र, गोपाल सिंह, जगदीश मिश्र, शारदा मिश्र, इमरान खान, अंजनी नंदन पांडेय, शशि भूषण दूबे, अशोक उपाध्याय, भारतेंदु यादव, जनार्दन पाठक आदि ने भी पंडित नेहरू के बताए हुए आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी की बूढ़ेनाथ स्थित कैंप कार्यालय पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। शहर अध्यक्ष आशीष बुधिया ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में भारत का चतुर्दिक विकास कराया। इस दौरान विजय सिंह, मनोज खंडेलवाल, अताउल्लाह सिद्दीकी, कल्याण अग्रहरि, शिव प्रसाद, संजय मालवीय, जनार्दन रस्तोगी, संजीव जैन, अब्दुल वहीद, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। नगर के इमरती रोड स्थित पूर्व सांसद पंडित उमाकांत मिश्र के आवास पर आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान नेहरू जी को याद किया गया। इस दौरान गोपाल कृष्ण द्विवेदी, अताउल्लाह सिद्दीकी, हरिबालिका प्रसाद, सत्य दूबे, नागेश मिश्र, आशुतोष, आलोक आदि मौजूद रहे। नगर के घंटाघर स्थित शिव शिशु मंदिर में पंडित नेहरू जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपने रंगारंग प्रस्तुतियों से चाचा नेहरू को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा ने एवं सभी के प्रति आभार प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। चुनार संवाददाता के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 123वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवकेदार सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने में जिस प्रकार एक जुट हो कर कांग्रेसियों ने ब्रिटिश सरकार की ईंट से ईंट बजा दी थी उसी तरह देश की एकता और अखंडता व विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। समारोह में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामराज पटेल, दुर्गा सिंह वैश, संग्राम सिंह, रामचंद गौतम, दिलीप कुमार, नन्हकू सिंह, अर्जुन चौहान, कोमल सोनकर सहित आदि मौजूद थे।

दर्जनों पार्टी कार्यकता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed