{"_id":"62-80652","slug":"Mirzapur-80652-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-टवेरा की भिड़ंत युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-टवेरा की भिड़ंत युवक की मौत
Mirzapur
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। दर्शनार्थियों को लेकर इलाहाबाद से छत्तीसगढ़ जा रहे टवेरा को मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखर नाले केपास रविवार की देर रात एक ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। इससे उसमें सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया। शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छत्तीसगढ़ प्रांत के जिला विलासपुर प्रतापगढ़ रोड निवासी दिवेश प्रसाद बैध (50) अपने परिवार के साथ करीब एक सप्ताह पहले जम्मू दर्शन करने गए थे। रविवार की रात शाम सात बजे वह इलाहाबाद से रेनूकूट के लिए चले। रात लगभग ग्यारह बजे चालक वाहन को लेकर मड़िहान थाना क्षेत्र के जंगल में पहुंचा तभी परिजनों ने खाने खाने के लिए गाड़ी को एक ढाबे पर रोकने के लिए कहा। चालक ने गाड़ी को ढाबे पर रोका तभी सोनभद्र से मिर्जापुर की ओर आ रहे एक ट्रक ने सामने से टवेरा में जबर्दस्त ठोकर मार दी। इससे उसमें सवार दिवेश कुमार पुत्र स्व.बृजमोहन, उनकी पत्नी शांति देवी (45), उनकी पुत्री प्रेरणा(19) , निवासी अंबिकापुर थाना प्रतापगढ़ रोड मोहल्ला प्रतापगढ़ रोड और रुपेश साहू (19) पुत्र सुभाष सिंह विलासपुर अबिकापुर छत्तीगढ़ और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक के टक्कर मारते ही उसमें सवार लोग घायल होकर चीखने लगे। ढाबे पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने रूपेश को वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई। सोमवार की सुबह पहुंचे परिजनाें ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया।