{"_id":"62-80651","slug":"Mirzapur-80651-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड गिफ्ट आइटम की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांडेड गिफ्ट आइटम की रही धूम
Mirzapur
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। आलोक पर्व पर खाने,खिलाने और गिफ्ट देने की परंपरा ने ब्रांडेड कंपनियों के लिए उभरते बाजार की इबारत लिख दी है। जिसका नजारा हर दुकान पर ब्रांडेड कंपनियों के गिफ्ट आइटम बरबस दिख रहा था। मिलावटी मिठाइयों की आशंका से ग्रस्त उपभोक्ता दीपावली के पूर्व संध्या पर बाजारों में ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बाबंद मिठाइयेां, चाकलेट, बिस्कुट व ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक्स खरीदने को लेकर उत्साहित दिखे। गिफ्ट पैक में मिठाईयों में सोनपपड़ी व सोन केक के साथ ही गुलाब जामुन, रसगुल्ला की खूब बिक्री हुई। नमकीन गिफ्ट पैक्स साढ़े तीन सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिके। चाकलेट गिफ्ट पैक्स के तहत इंपोर्टेड चाकलेट 85 रुपये से पांच सौ रुपये तक बेचे गए, वहीं बिस्कु ट गिफ्ट पैक्स डेढ़ से 475 रुपये तक बेचे गए। ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक्स दो सौ से लेकर पंद्रह सौ रुपये तक बिके। ग्राहकों की उमड़ी भारी भीड़ के चलते प्रमुख बाजारों में देर शाम तक जाम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन