{"_id":"62-80527","slug":"Mirzapur-80527-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा
Mirzapur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक एस जुबिली इंटर कालेज में रमाकांत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडलीय मंत्री केदारनाथ दूबे ने वाराणसी में होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में सहभागिता पर चर्चा की। बैठक में शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने का आहवान किया गया।
बैठक में जनपदीय निर्वाचन, अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के अंश दायी पेंशन, पदोन्नति, अवशेष आदि पर विस्तार से चर्चा किया गया। जिलामंत्री गणेश प्रसाद ने कहा कि सभी शिक्षक उत्साह के साथ संगठन का सहयोग करें। डा. राकेश शुक्ल ने कहा कि जो सभी साथियों की इच्छा होगी हम उसको करने को तैयार हैं। उन्होनें कहा कि जिविनि कार्यालय की उदासीनता के चलते दीपावली के पर्व पर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पाया है। वहीं जेडी कार्यालय की उदासीनता से लगन के समय अध्यापकों को जीपीएफ से ऋण समय से नही प्राप्त हो रहा है जिस पर सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया। राधाशरण सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन में तरजीह नहीं दी जानी चाहिए। राकेश कुमार सिंह ने कहा कि नये शिक्षकों को संगठन से जोड़ा जाना चाहिए जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। सरकार के वादाखिलाफी के बाद 21 नवंबर को सभी शिक्षक लखनऊ चल कर विधान सभा का घेराव करें। बैठक के दौरान डा. रमाशंकर शुक्ला व डा. प्रमोद पाठक, अभय गोविंद प्रसाद एवं एकलाख अहमद ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान टीपी सिंह, रामानंद सिंह, राजेंद्र तिवारी, भुनेश्वर प्रसाद, अनुराग सिंह, जितेंद्र बहाुदर, राम सागर, अभय गोविंद, प्रकाश सिंह, राजेश्वरी प्रसाद, तेजईराम, भगौरी प्रसाद, सत्य नारायण, सुभाष चंद्र, मिथिलेश सिंह, बलवंत सिंह, शैलेंद्र सिंह, हीरालाल मिश्र, दिनेश श्रीवास्तव, ब्रहमदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।