{"_id":"62-80524","slug":"Mirzapur-80524-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का ढूहा गिरने से महिला व बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी का ढूहा गिरने से महिला व बच्ची घायल
Mirzapur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। घोरावल व चील्ह में रविवार घर की पोताई के लिए भट्ठे से मिट्टी लेने गई महिला व बच्ची दब कर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणाें व परिजनाें ने तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकाें ने दोनाें को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पहली घटना चील्ह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है। गांव निवासी संजना आठ वर्ष पुत्री भीम गांव के कुछ महिलाओं के साथ एक स्थान पर घर की पोताई के लिए मिट्टी खोदकर लाने गई थी। सभी लोग मिट्टी भर कर निकलने लगे उसी दौरान मिट्टी का ढूहा भरभरा कर गिर पड़ा। जिसमें दब कर संजना गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी घटना सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र स्थित मुर्तियां गांव की है। जहां उमेश की 28 वर्षीय पत्नी सरोज गांव के कुछ महिलाओं के साथ मिट्टी लेने गई थी। सभी महिला मिट्टी लेकर वापस चलने लगी तभी सरोज और मिट्टी लेने के चक्कर में ढूहे को खोदने लगी। जिससे वह भरभरा का गिर पड़ा जिसमें दबकर सरोज गंभीर रूप से घायल हो गई। सरोज को अंदर दबता देखकर साथ में मौजूद महिलाएं शोर मचाते हुए गांव में पहुंची और घटना की सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे मिट्टी के ढूहे के अंदर से निकाल कर आनन फानन में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकाें ने महिला को मिर्जापुर जिला अस्पताल भेज दिया।