{"_id":"62-80453","slug":"Mirzapur-80453-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के लिए ट्रेनों में की गई सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के लिए ट्रेनों में की गई सघन चेकिंग
Mirzapur
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। एडीजी रेलवे ने दीपावली और मुहर्रम के त्योहार को देखते हुए पूरे प्रदेश में मुंबई, दिल्ली और सूरत की ओर से आने जाने वाली ट्रेनाें को शाम छह बजे से रात बारह बजे तक चेक करने का निर्देश दिया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
उप पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश पर शनिवार को मुंबई,दिल्ली और सूरत से आने जाने वाली ट्रेनाें की चेकिंग मिर्जापुर थाने के एसओ आरके गुप्ता और इससे संबंधित पुलिस विंध्याचल,चुनार,चोपन और रेनूकूट के चौकी के प्रभारियाें ने किया। शाम छह बजे से रात बारह बजे तक चलने वाले चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी थाना प्रभारी आरके गुप्ता ने बताया कि विंध्याचल चौकी प्रभारी मिथलेश राय, चुनार चौकी प्रभारी दिनेश यादव, चोपन चौकी प्रभारी शिवशंकर सिंह और रेनूकूट चौकी प्रभारी श्यामनंद राय द्वारा आने जाने वाली ट्रेनाें को चेक किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान पिछले एक सप्ताह से चलाया जा रहा है। जिसका निरीक्षण करने के लिए इलाहाबाद रेलवे के क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश सिंह शनिवार को निकले। वह शनिवार शाम को निरीक्षण करते हुए आए और रेनूकूट रुकने के बाद रात त्रिवेणी से चेकिंग करते हुए वापस लौटेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रेनाें में जाने वाले स्कोर्ट अगर किसी तरह का लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही के लिए लिखा जाएगा।