फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   रचनाओं पर चर्चा कर मनी तुलसी जयंती

रचनाओं पर चर्चा कर मनी तुलसी जयंती

Fri, 27 Jul 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Fri, 27 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चुनार। नगर के टेकौर स्थित संस्कृत महाविद्यालय परिसर में एवं आत्म विकास परिषद द्वारा बुधवार को देर शाम गोस्वामी तुलसी दास की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। जिसमें जुटे विद्वानों ने गोस्वामी जी के रचनाओं एवं जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

संस्कृत महाविद्यालय में तुलसी जयंती का शुभारंभ छात्रों द्वारा मंगलाचरण गायन से किया गया। ततपश्चात विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों ने उनके जीवन एवं कृतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेन्द्र चतुर्वेदी ने किया और संचालन हरिप्रकाश मिश्र ने किया। जिसमें काशी प्रसाद मिश्र, अजय मिश्र, गया पांडेय, कृतेश द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उधर नगर के आध्यात्मिक संस्था आत्म विकास परिषद ने भी प्राथमिक विद्यालय गंगेश्वरनाथ के सभागार में तुलसी जंयती समारोह पूर्वक मनाया। जिसमें उपस्थित मानस के मूर्धन्य विद्वानों ने तुलसी कृत रामचरितमानस, विनय पत्रिका, कवितावली, गीतावली, जानकी मंगल, पार्वती मंगल, बरवैंरामायण जैसी कालजयी रचनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मानस प्रेमी डा. गणेश प्रसाद मिश्र, रफीक अहमद, सुभाष द्विवेदी, सुनील रस्तोगी, डा. दिनेश अवस्थी सहित नगर के अनेक संभ्रात नागरिक उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंसूर अहमद ने और संचालन नंदकिशोर तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed