फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   डीसीएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण

डीसीएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। डीसीएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर लग रहे ट्रेन कोच की पोजिशन बताने वाली मशीन लगाए जाने की प्रगति के बारे में भी कर्मचारियाें से जानकारी ली तथा यात्री सुविधाओं पर ध्यान देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इलाहाबाद रेल मंडल के डीसीएम वीके वर्मा बह्मपुत्रा मेल से शनिवार की सुबह साढे़ दस बजे स्थानीय मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पहुंचे। प्लेटफार्म पर उतरते ही डीसीएम ने सबसे पहले ट्रेनाें व कोच की पोजिशन बताने वाले मशीन के स्थापना के कार्य कीप्रगति में बारे में जानकारी दी। यात्री सुविधाओं को ध्यान रखते हुए उन्होंने स्टेशन अधीक्षक डीएन सिंह को दिशा निर्देश भी दिए । स्टेशन पर साफ सफाई, पेयजल, खान पान सहित अन्य सुविधाओं पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टेशन पर बने कुछ स्टालाें का भी निरीक्षण किया और उन्हें प्रिंट रेट पर सामान देने का निर्देश दिया। डीसीएम ने कई यात्रियाें से बात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनकी समस्या का निस्तारण करने का निर्देश भी दिया। वह महानगरी से करीब एक बजे वापस इलाहाबाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed