{"_id":"62439","slug":"Mirzapur-62439-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Mirzapur
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर (ब्यूरो)। मड़िहान क्षेत्र के ददरी खुर्द में लग रहे पावर प्लांट में आ रहे अवरोधों को दूर करने की मांग को लेकर भाजपा व व्यापार मंडल ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निर्मला राय ने कहा कि जिले में पावर प्लांट लगने से जिले का विकास होगा और इससे हजारों लोगों को रोजगार मुहैया होगा। तमाम लोग इसमें अवरोध उत्पन्न कर प्लांट लगाने का विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। तथाकथित लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए प्लांट का विरोध कर रहे हैं। जिसके कारण इस परियोजना पर संकट आ रहा है। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग किया कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए तो जिले के विकास में बाधक बन रहे हैं। इस मौके पर नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर भाजपा महिला इकाई की अध्यक्ष निर्मला राय, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लल्लू मोदनवाल, पूनम, प्रमिला दूबे, महेंद्र जायसवाल, रजनीकांत राय आदि मौजूद रहे।