{"_id":"62436","slug":"Mirzapur-62436-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से गिरकर युवक की मौत
Mirzapur
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लालगंज। जंगल में भैंस चराने गया युवक पेड़ की डाली से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के नदनी तुलसी गांव में शुक्रवार की दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
नदनी तुलसी गांव निवासी बृजेश (25) वर्ष पुत्र मुन्नीलाल दलित शुक्रवार की दोपहर जंगल में भैंस चराने के लिए गया था। काफी देर तक भैंस नजर नहीं आई तो युवक जंगल में स्थित एक बरगद के पेड़ पर चढ़कर भैंस का देखने की कोशिश करने लगा। इसी बीच अचानक पेड़ की डाली टूट गई और वह डाली के साथ नीचे गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बात गांव निवासी एक युवक जब वहां पहुंचा तो बृजेश दर्द से कराह रहा था। घायलावस्था में बृजेश को देख युवक भाग घर पहुंचा और घटना के बार में परिजनाें को बताया। सूचना पर भागकर पहुंचे परिजन उसे आननफानन में जिला अस्पताल ले आ रहे थे तभी युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। बृजेश की शादी अभी एक वर्ष पहले की हुई थी तथा शुक्रवार को उसके चचरे भाई का तिलक भी था।