{"_id":"62433","slug":"Mirzapur-62433-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान और बीडीसी के परिजनाें में खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान और बीडीसी के परिजनाें में खूनी संघर्ष
Mirzapur
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर पाहो गांव में आबादी की जमीन को लेकर शुक्रवार को ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के परिजनाें में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी, डंडा व धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें एक पक्ष से एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि दूसरे पक्ष से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनाें के मुताबिक पुलिस की लापरवाही से इतनी बड़ी घटना घटी है।
पाहो बाजार मुकुंदपुर गांव में सरजू गोड़ के मकान के सामने की कुछ बिस्वा आबादी की जमीन है। जिस पर कब्जा पाने के लिए पटेल व गोड़ बिरादरी के लोगाें में कई वर्षों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को गांव के ग्राम प्रधान नंदलाल सिंह पटेल व क्षेत्र पंचायत सदस्य रूपेश गोड़ के बीच उसी जमीन को लेकर मामला गरमा गया। जिससे सुबह नौ बजे दोनाें पक्षाें में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से सरजू गोड़ (60) पुत्र जवाहिर, रूपेश (27) पुत्र सरजू, फुलपत्ती (45) पत्नी सरजू, सोनी (20) पुत्री राधेश्याम गोड़, प्रभावती (80) पत्नी जवाहिर, गायत्री (22) पत्नी मुन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गईँ। दूसरे पक्ष के सुरदानी (64) पत्नी फत्ते बहादुर मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे आननफानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन जब उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से गांव में तनाव की स्थिति व्याप्त हो गई। सरजू गोड़ के अनुसार नंदलाल के परिजनाें द्वारा उस जमीन को हथियाने के लिए पहले भी कई बार हमला किया गया है और रात में आकर हवाई फायरिंग भी की गई थी। रूपेश गोड़ के अनुसार वह करीब नौ बजे वह घर से दुकान पर जा रहा था। तभी रास्ते में मौजूद नंदलाल की पाही पर बैठे दर्जन भर लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर उसके ऊपर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसके बचाव में आए घर के परिजनाें को भी बुरी तरीके से मारा पीटा गया है। वहीं नंदलाल के परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह सरजू गोड़ के परिजनाें से किसी बात पर विवाद हुआ और उसके परिवार की एक वृद्धा की बुरी तरीके से पिटाई कर दी गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई और जिला चिकित्सालय ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनाें के मुताबिक हादसे के पीछे पुलिस का लचर प्रदर्शन बताया जा रहा है। सूचना पर करीब दो घंटे बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने गंभीर रूप से घायल रूपेश को जिला अस्पताल तथा सरजू, फूलपत्ती, गायत्री सहित अन्य घायलाें को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि मृतक वृद्धा के पुत्र जग प्रकाश द्वारा छह लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है, जबकि सरजू ने आठ लोगाें के लिए तहरीर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।