{"_id":"61960","slug":"Mirzapur-61960-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"346 ने छोड़ी पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
346 ने छोड़ी पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा
Mirzapur
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा रविवार को नगर में 23 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। विभिन्न कारणों से 346 परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा छोड़ दी।
नगर में रविवार को सुबह आठ बजे से पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा शुरू हुई। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सुबह छह बजे से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। कुल 23 केंद्रों पर11792 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया था। जोन एक में पंाच केंद्रों पर 33 सौ छात्रोें में से 82 छात्र अनुपस्थित रहे। जोन दो में 3250 छात्रों में से 45 छात्र अनुपस्थित रहे। जोन तीन में 3250 छात्राें में से 105 छात्र अनुपस्थित रहे तथा चौथे जोन में 1992 में से 114 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जोन एक के जोनल अधिकारी ए के मिश्रा, जोन दो में बसंत लाल, जोन तीन में रमाशंकर वर्मा तथा जोन चार में कुंज बिहारी लाल परीक्षा केंद्रों पर चक्रमण करते रहे। परीक्षा को निर्विधभन संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा काफी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी निरंतर निगरानी में दौड़ते रहे।
इनसेट
इन केंद्रों पर हुई प्रवेश परीक्षा
मिर्जापुर। पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए नगर में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज, बाबू लाल जायसवाल इंटर कालेज, गुरूनानक इंटर कालेज, केबीपीजी कालेज में दो ब्लाकों, चंद्रकला बालिका इंटर कालेज, जेसी बालिका इंटर कालेज विजयपुर कोठी, महर्षि दयानंद बालिका इंटर कालेज, राजस्थान इंटर कालेज, बसंत इंटर कालेज , माता भीख इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, सुंदर मुुंदर इंटर कालेज, जैन बाल मंदिर बाजीराव कटरा, विंध्यवासिनी महाविद्यालय भरूहना, शिव इंटर कालेज, सेंट बीबीएल पब्लिक स्कूल, जेसी बाल विद्या मंदिर आदि शामिल रहे।