फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   संघर्ष की प्रेरणा देती हैं डा. भवदेव की रचनाएं

संघर्ष की प्रेरणा देती हैं डा. भवदेव की रचनाएं

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय समालोचक स्व. डा. भवदेव पांडेय की 89 वीं जयंती पर नगर के तिवराने टोला स्थित उनके आवास पर मनाई गई। इस अवसर पर जुटे विद्वानों ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विद्वान वक्ताओं ने डा. पांडेय के साथ जुड़े आत्मीय प्रसंगों का उल्लेख किया।
विज्ञापन

साहित्यकार बृजदेव पांडेय ने कहा कि डा. पांडेय अपनी रचनाओं में समकालीन बुराइयो से लड़ने, संघर्ष करने की प्रेरणा देते थे। उन्हाेंने मिथक, योग, इतिहास समाज में सन्निहित प्रच्छन्त चेतना को सामाजिक उपादेयता के कसौटी पर कसा, उन्हें नया रूप दिया। मुख्य अतिथि एमएलसी श्याम नारायण सिंह ने कहा कि डा. पांडेय जैसे मनस्वी साधक के जन्मदिवस पर उपस्थित होकर मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं। अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद पंडित उमाकांत मिश्र ने कहा कि डा. पांडेय जैसा मूर्धन्य विद्वान एक ही बार पैदा पैदा होता है। कवि लल्लू तिवारी ने भोजपुरी कविता के माध्यम से डा. पांडेय को नमन किया। अधिवक्ता नारायण जी उपाध्याय ने अपनी कविता में श्रद्धांजलि दी। डा. गणेश प्रसाद अवस्थी ने कहा कि डा. भवदेव पांडेय ने होम्योपैथी एवं आयुर्वेद जैसे विषयों पर आयोजित कार्यक्रमों में शास्त्रों से सूत्र लेकर जो मौलिक उद्भावनाएं व्यक्त की थी, वह उनके ज्ञान की पूर्णता द्योतक थी। सत्य नारायण तिवारी ने कहा कि डा. पांडेय द्वारा 70 के दशक में शिक्षक आंदोलन में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला। डा. केडी सिंह ने कहा कि डा. पांडेय का व्यक्तित्व विराट था। कृष्णकांत त्रिपाठी ने कहा कि डा. पांडेय ने अपने लेखन ने नया प्रतिमान गढ़ा था। कवि लल्लू तिवारी ने भोजपुरी कविता के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान प्रभु नारायण श्रीवास्तव, शंभूनाथ अग्रवाल, जयराम शर्मा, राजकुमार सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अरविंद अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत सलिल पांडेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन यथार्थ पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed