{"_id":"61501","slug":"Mirzapur-61501-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश लेकर लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश लेकर लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने लूटा
Mirzapur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। भतीजी की शादी की तैयारी के लिए भाई से रुपये लेने दिल्ली गए युवक को लौटते समय जहरखुरानाें ने इलाहाबाद-मुगलसराय पैसेंजर में अपना शिकार बना लिया और उसके पास से 20 हजार रुपये उड़ा दिए। गांव के ही एक युवक ने उसे बेहोशी की हालत में घर पहुंचाया। जानकारी होने पर परिजनाें ने उसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जिगना थाना क्षेत्र के मनकठी गांव निवासी बृजलाल बिंद पुत्र दस्सू बिंद की लड़की श्यामकली की शादी 14 जून को तय है। शादी की तैयारी के लिए फूलचंद्र बिंद (38) पुत्र दस्सू बिंद दिल्ली में किसी फैक्ट्री में काम कर रहे अपने छोटे भाई के पास रुपये लेने गया था। दिल्ली से वह 20 हजार रुपये लेकर शिवगंगा एक्सप्रेस से सोमवार की भोर में इलाहाबाद तक आया। मिर्जापुर के लिए रात में कोई ट्रेन नहीं होने के कारण उसने कुछ घंटे इलाहाबाद स्टेशन पर गुजारे। सुबह सात बजे वह इलाहाबाद से मुगलसराय जा रही पैसेंजर ट्रेन में बैठकर जिगना आ रहा था कि इसी दौरान उसे ट्रेन में कुछ युवक मिल गए और उससे बातचीत करने लगे। बातचीत में युवकों ने फूलचंद से सारी जानकारी ले ली और उससे दोस्ती गांठते हुए उसे कुछ बिस्कुट खिला दिया इतने में ट्र्रेन जिगना स्टेशन पर आकर रुक गई। ट्रेन के रुकते ही फूलचंद्र के साथ वह सब भी स्टेशन पर उतर गए और स्टेशन के बाहर खड़े आटो में बैठकर मनकठी गांव के लिए चल दिए। चालक आटो लेकर मनकठी गांव के लिए जैसे ही निकला उसी समय फूलचंद्र पर बेहोशी छाने लगी और कुछ देर बाद वह अचेत हो गया। जिसके बाद जहरखुरान उसका बैग, जिसमें 20 हजार रुपये रखे थे और मोबाइल आदि ले लिया और बीच में ही उतर गए। जाते-जाते जहरखुरानों ने आटो चालक को फूलचंद का भी किराया देकर कहा कि इसकी तबीयत खराब हो गई और उसे फुलवरिया गांव के पास उतार देना। आटो चालक जैसे ही कुछ दूर चला तभी मनकठी गांव जाने के लिए एक युवक सुजीत आटो में आ बैठा। आटो चालक बेहोश फूलचंद को फुलवरिया गांव के पास उतारने लगा तो युवक ने चालक से उसे उतारने का कारण पूछा। इस पर चालक ने बताया कुछ युवक आटो में बैठे थे उन्होंने इसे फुलवरिया गांव के पास उतराने के लिए कहा था। आटो चालक की बात सुनकर सुजीत उसे गांव ले आया और परिजनाें को उसके बेहोश होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फूलचंद्र को आनन फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताते चले कि इलाहाबाद मुगलसराय के बीच में आए दिन जहरखुरानी की घटनाएं हो रही हैं। कुछ यात्रियाें का तो यहां तक कहना है कि नैनी व इलाहाबाद के बीच में जहरखुरान व लुटेरे हर जगह मौजूद रहते हैं और दूर दराज से आने वाले यात्रियाें को अपना शिकार बना ले रहे हैं।