{"_id":"61488","slug":"Mirzapur-61488-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की खूंटी जलाने में बीस बीघा गेहूं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की खूंटी जलाने में बीस बीघा गेहूं राख
Mirzapur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर। विकास खंड क्षेत्र के भाईपुर कला गांव में मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे गांव के खलिहान में आग लग गई। लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते खलिहान में रखे गेहूं के सारे बोझ राख हो गए। बाद में मौके पर पहुंची दमकल ने पानी डाल कर आग को बुझाया। बताया गया कि खेत में गेहूं की खूंटी जलाने के चक्कर में आग हवा के झोेंकों से खलिहान तक पहुंच गई, जिससे मड़ाई के लिए रखे गेहूं के बोझ जलकर नष्ट हो गए।
किसानों के मुताबिक मंगलवार को करीब दस बजे किसान ऋषि सिंह अपने खेत में गेहूं की खूंटी जला वापस घर चले आए, इस बीच हवा के तेज झोकें के कारण खेत की आग गांव के खलिहान तक पहुंच गई और देखते ही देखते सारा मंजर बदल गया। किसानों आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन आसपास कहीं भी पानी न मिलने से सारे बोझ राख हो गए। घटना की सूचना जमालपुर थाने के साथ ही चुनार के एसडीएम और तहसीलदार को भी दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी समय से मौके पर नहीं पहुंच पाई। किसानों ने बताया कि खलिहाल में आग पूर्वाह्न 11 बजे लगी जबकि दमकल अपराह्न करीब दो बजे के करीब मौके पर पहुंची, तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी।
किसानों का कहना था कि आग से करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई है। गांव के शमशेर सिंह, कल्याण शंकर सिंह एवं महानंद पटेल ने चार- पांच दिन पूर्व ही मड़ाई के लिए गेहूं के बोझ को खलिहान में रखा था। भाईपुर कला गांव के किसान शमशेर सिंह ने किसान ऋषि सिंह के नाम से नामजद तहरीर जमालपुर थाने में दी है।